Tokyo: भारतीय निशानेबाज सिंहराज अदाना ने मंगलवार को यहां असका शूटिंग रेंज में पी1- पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

चीन के चाओ यांग ने 237.9 अंकों के साथ पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता जबकि एक अन्य चीनी जिंग हुआंग ने 237.5 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

सिंहराज अदाना ने फाइनल में बेहतर शुरुआत । वह 99.6 अंक हासिल करते हुए पहले 10 शॉट्स के दौरान शीर्ष 3 में रहे। वहीं, क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहने वाले मनीष की फाइनल में शुरुआत बेहद खराब रही। उन्होंने प्रतियोगिता के पहले चरण में 97.2 अंक जुटाए। दूसरे चरण में, वह बाहर होने वाले दूसरे प्रतियोगी बन गए।
इस बीच अदाना ने एलिमिनेशन राउंड में बेहतर किया। अपना 19वां शॉट लेते हुए सिंहराज 9.1 के लक्ष्य के बाद पदक की स्थिति से बाहर हो गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने 9.6 के 20वें शॉट के साथ, शीर्ष तीन में वापसी की क्योंकि लू ने बहुत 8.6 का स्कोर किया। अपने अंतिम दो शॉट्स में, सिंहराज ने 10.0 और 10.0 का स्कोर किया और कांस्य पदक पक्का किया।
इन्हें भी पढ़ें:
- Kolkata: सॉल्ट लेक में राहुल गांधी के ‘सोते हुए पोस्टर’ मिले
- Dumka News: अंगीठी की धुंआ से दम घुटने से मां और तीन बेटियां बेहोश, एक बच्ची की मौत, मातम
- Jharkhand: नौकरी का झांसा देकर बैंक खाते और एटीएम कार्ड लेते थे ठग, पांच गिरफ्तार
- Deoghar: सत्संग समाधि के पास अनियंत्रित कार ने बाइक व युवक को मारी टक्कर, पैर टूटा
- राष्ट्रपति के स्नेह से यादगार बनी Jharkhand की कलावती और दिलीप की दीपावली, नौ साल पुराना रिश्ता फिर हुआ जीवंत



