
BJP’s Sankalp Yatra: बुधवार को बीजेपी की संकल्प यात्रा देवघर जिले के मधुपुर पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कड़ा निशाना साधा है।

संकल्प यात्रा के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भेजे जा रहे पैसे और अनाजों की कालाबाज़ारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करवा रहे हैं। केंद्र की योजनाओं को जानबूझकर लेट लतीफ़ी कर रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत नल से जल की योजना का 80 प्रतिशत राशि निकाल लिया गया है लेकिन लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चोरी, हत्या बलात्कार, रंगदारी का ग्राफ़ लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य की भयावह स्थिति है। पैसा नहीं देने पर हत्या कर दी जाती है अपराधी बेवकूफ होकर घूमते हैं।पुलिस अपराधियों को पकड़ना छोड़ हेमंत सोरेन के इसारे पर झूठे केस व वसूली में व्यस्त हैं। कोयला, बालू, पत्थर और जमीन की लूट मची है।
बाबूलाल ने कहा, कांग्रेस, राजद और जेएमएम पार्टी पैसे और परिवार के लिए राजनीति कर रहे हैं। सरकार के विरोध में लिखने बोलने वाले लोगों को केस करके प्रताड़ित किया जाता है। गोड्डा संसद निशिकांत दुबे उनके परिवार और बच्चों पर तीन दर्जन केस कराया गया। राज्य को लुटेरों बिचौलियों के हवाले करने वाले हेमंत को होटवार जेल भेजना है और हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है। हेमंत सोरेन अपने भ्रष्टाचार से बचने के लिए देश के बड़े वकीलों को बुलाकर जितना भी खर्च कर ले उन्हें होटवार जेल जाने से कोई नहीं बचा सकेगा।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में वसूली और विकास योजना में रिश्वतखोरी पर रोकथाम से ही व्यवस्था सुधरेगी। बाबूलाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश का विकास करना है तो भ्रष्टाचार समाप्त करना होगा। किंतु झारखंड में भ्रष्टाचारियों की जमात है। ब्लॉक थानों में पैसे के बिना काम नहीं होता है। राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी का आलम है। उन्होंने कहा कि आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाले हेमंत सोरेन और परिवार ने सबसे ज़्यादा आदिवासियों को लूटा है।
मरांडी ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि मधुपुर के विधायक सह कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन टेंडर मैनेज करने और गौ तस्करी को बढ़ावा दे रहे है। जनता आने वाले दिनों में इसका जवाब देगी।


