इंफाल: ओलंपिक रजत पदक विजेता सैखोम मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) (खेल) के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने पोरोमपत में क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट और डीआरडीओ द्वारा क्यामगेई में कोविड अस्पताल के निर्माण के निरीक्षण के दौरान ये एलान किया ।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम भी देगी। एन बीरेन सिंह ने कहा कि 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली इस ओलंपियन के पास अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) का पद होगा।

उन्होंने कहा कि मणिपुर सरकार ने जल्द ही राज्य में विश्व स्तरीय भारोत्तोलन अकादमी स्थापित करने का फैसला किया है। सिंह ने कहा कि जुडोका एल सुशीला देवी को भी कांस्टेबल के पद से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के सभी प्रतिभागियों को 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
चानू, सुशीला और दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम सहित मणिपुर के कम से कम पांच खिलाड़ी मौजूदा टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Also Read:
- West Bengal के बांकुरा में पुलिस अधिकारी की रहस्यमय मौत पर पर्दा
- JTET परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष पहल, Tatanagar-Deoghar के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
- UP News: जेल से रिहा होते ही आजम खां और अब्दुल्ला आजम को ED ने हिरासत में लिया
- ‘सहिया’ पर फिर सेंसर की आपत्ति, संजय शर्मा का सवाल- मोहब्बत की कहानी से किसे डर?
- Jharkgand: योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुक तक पहुंचे, सुनिश्चित करें अधिकारी : मंत्री दीपिका



