
Ramgadh: नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप (National Youth Boxing Championship) का आगाज हो गया है। हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) में यह चैंपियनशिप (Championship) आयोजित होगा।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Boxing Federation of India) के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस चैंपियनशिप में रामगढ़ के आकाश दास का चयन हुआ है। इस बात की जानकारी बुधवार को जिला बॉक्सिंग संघ (District Boxing Association) के अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने दी है।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आकाश दास का चयन 71 से 75 किलोग्राम में चयन हुआ है। वे 16 जुलाई को रामगढ़ से हरियाणा सोनीपत के लिए रवाना होंगे। रामगढ़ जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी एवं सचिव शशि पांडे ने इस चयन पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम सब अकाश दास को गोल्ड जीतने की शुभकामना देते हैं।
झारखंड सरकार ने भी कहा है कि जो भी खिलाड़ी गोल्ड जीतेगा उसकी बहुत सारी संभावनाएं तय होंगी। आकाश को उनके कोच नरेंद्र सिन्हा ने भी बधाई दी है।


