
देवघर: देवघर के युवाओं के लिए अनंत संभावनओं का श्रीगणेश होना वाला है। अब से कुछ घंटे बाद शनिवार दोपहर 2 बजे ‘देवघर डायलॉग’ (Deoghar Dialogue) वेबिनार के जरिए देश-विदेश में रह रहे प्रवासी देवघरिया एक मंच पर जुटने वाले हैं। ये देवघर के स्कूल-कॉलेजों में पढ़कर निकले लोग हैं और दुनियाभर में अलग-अलग क्षेत्रों में उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। इनमें कॉरपोरेट ,सरकार, मीडिया, बैंकिंग, शिक्षा, राजनीतिक हस्तियों के अलावा विदेशों में काम कर रहे ग्लोबल लीडर्स शामिल हैं।
देवघर डायलॉग का मकसद:

‘देवघर डायलॉग’ कार्यक्रम के दो मकसद हैं, पहला प्रवासियों को एक मंच पर लाना और दूसरा
उनके वर्षों के अनुभव को युवाओं और देवघर के विकास से जोड़ना है। इस ईमानदार कोशिश
को दुनियाभर में रह रहे देवघर वासियों से जबरदस्त समर्थन मिला रहा है, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए बड़ी संख्या में प्रवासी ‘देवघर डायलॉग’ से जुड़ रहे हैं।
युवा सोच को मिलेगी नई दिशा:

शनिवार के कार्यक्रम में देवघर कॉलेज के प्रिंसिपल बसंत गुप्ता, देवघर के पूर्व डीसी सुनील कुमार बर्णवाल , प्रसार भारती के सलाहकार अभिषेक दुबे, ओडिशा में गरीबों बच्चों के लिए ‘जिंदगी फाउंडेशन’ चलाने वाले प्रसिद्ध शिक्षाविद् अजय बहादुर सिंह, देश के जाने माने लीडरशिप कोच संतोष मेनन, एनडीटीवी के प्रख्यात पत्रकार अनुराग द्वारी, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी की संस्था के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर विधान चंद्र, अबु धाबी में ब्रिटिश दूतावास में रिजनल रिक्रूटमेंट ऑफिसर रोहित सिंह और कतर की सबसे बड़ी तेल कंपनी में सीनियर इंजीनियर अनुराग भारती जैसी हस्तियां अपने संबोधन के जरिए देवघर की युवा सोच को नई दिशा देंगे।
आप भी जुड़ें:
‘देवघर डायलॉग’ कार्यक्रम में देवघर कॉलेज, सतसंग कॉलेज, बाजला महिला कॉलेज, संत फ्रांसिस स्कूल, आर मित्रा स्कूल, देवसंघ पब्लिक स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों के छात्र बड़ी संख्या में शामिल होने वाले हैं। आप भी शनिवार दोपहर 2 से ‘देवघर डायलॉग’ के फेसबुक पेज पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप www.deoghardialogue.com पर लॉग इन या फिर 8851161004 पर WhatsApp कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:


