
Jodhpur-Bhopal Passenger Train Derail: राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान के कोटा जंक्शन के पास जोधपुर-भोपाल यात्री ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। घटना शुक्रवार देर रात हुई।

अचानक हुई घटना के बाद यात्री में हड़कंप मच गया। इसके बाद कई यात्री डिब्बे से कूदकर बाहर निकल गए। राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है।

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


