
जयपुर: कानोता थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक भतीजा खुद की चाची को उत्तर प्रदेश ले गया और वहां 13 दिन एक कमरे में बंधक बनाकर चाची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच-अधिकारी एसआई शीला मीणा ने बताया कि इलाके निवासी 29 वर्षीया विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका पति अपाहिज है। चार अगस्त को जेठ का लड़का मोहित घर आया और दोनों बच्चों सहित उसे यूपी के नोएडा ले गया, जहां एक किराए के कमरे में उसे 13 दिन तक बंधक बनाकर रखा।

आरोप है कि इस दौरान मोहित ने हर रोज़ उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल करवा दिया गया है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:
- Deoghar: पारिवारिक विवाद में महिला-पुरुष ने किया विषपान, हालत गंभीर
- Jharkhand की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खरगे और वेणुगोपाल से दिल्ली में की मुलाकात
- भारत को मिली ‘Women’s Champions Trophy 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?
- Ranchi में वोटर लिस्ट को प्रामाणिक बनाने की चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञ बोले- तकनीक के साथ जमीनी सत्यापन जरूरी
- Ranchi में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे चार कोचिंग संस्थान सील, नगर निगम की कार्रवाई तेज



