
चंडीगढ़: पंजाब, चंडीगढ़ के दिल्ली के युवाओं ने न्यूजीलैंड सरकार के विरुद्ध धरना देते हुए उन्हें वापस बुलाने की मांग की है। उक्त सभी युवक न्यूजीलैंड के स्थाई वीजा धारक हैं। इसके बावजूद वहां की सरकार द्वारा उन्हें बुलाया नहीं जा रहा है। इन युवकों ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 म्यूजियम के पास ह्यूमन चैन बनाकर न्यूजीलैंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

युवाओं का तर्क था कि वह पिछले करीब दो सालों से इंडिया में आए हुए हैं लेकिन न्यूजीलैंड की सरकार की ओर से अभी तक उन्हें बुलाया नहीं जा रहा है। इसके कारण कई लोगों के वीजा की अवधि भी खत्म हो गई है। रोष जता रहे जगदीप सिंह व गुरजीत सिंह ने कहा कि पिछले दो सालों से वे यहां पर आए हुए है लेकिन अब कोरोना के बाद वहां की सरकार वापस नहीं बुला रही है।

उन्होंने बताया कि वहां स्टडी और काम करने वाले युवकों ने न्यूजीलैंड में फ्लैट और कारें ली हुई हैं,जिनका खर्चा पड़ रहा है। यहां आकर कोई काम भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए लगाकर वहां स्टडी की और जब नौकरी करने का समय आया तो वहां वापस बुलाया नहीं जा रहा है।न्यूजीलैंड के वीजा होल्डरों ने कहा कि कोरोना की वजह से वहां की सरकार उन्हें वहां आने की अनुमति नहीं दे रही है।
करीब 16 महीने से वह भारत में आकर फंस गए हैं। इस चक्कर में कई लोगों के तो वीजा की समयावधि भी खत्म हो गई है।उन्होंने कहा कि उनके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट भी न्यूजीलैंड में हैं। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि हमारा सारा सामान न्यूजीलैंड में है। कारों की किश्तें चल रही हैं, यदि उनकी सुध भारत व राज्य सरकार ने न ली तो दिल्ली जंतर मंतर में प्रदर्शन को मजबूर होंगे।


