spot_img
spot_img

गोली लगने से घायल ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया गया

झारसुगुडा में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bhubneshwar: झारसुगुडा में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में लगी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपोलो अस्पताल पहुंचे।उन्हें एयरलिफ्ट कर पहले झारसुगुडा से भुवनेश्वर हवाई अड्डा लाया गया। वहां से एक विशेष एंबुलेंस के जरिये अस्पताल उन्हें पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हवाई अड्डे से अस्पताल तक ग्रीन कोरिडर बनाया था।

रविवार को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को एक पुलिस कर्मचारी ने गोली मार दी थी। सीने में गोली लगने से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झारसुगुडा हवाई अड्डे से एयर लिफ्ट करके भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपोलो अस्पताल पहुंचे। 

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिस के एक एएसई गोपाल दास ने मंत्री नव किशोर दास पर गोली चलायी है। उसने क्यों गोली चलाई, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंत्री नव किशोर दास पर हमले के मामले में जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री के क्राइमब्रांच ने मामले जांच के निर्देश के बाद यह टीम गठित की है। डीएसपी के नेतृत्व में पांच अधिकारी झारसुगुडा के लिए रवाना हो गये हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!