
Deoghar: जहरीला सांप काटने से गंभीर हुए एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के क्रम में देवघर सदर अस्पताल में मौत हो गयी।

मृतक का 55 वर्षीय गणेश मंडल जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जाबीजोर गावं का रहने वाला है। बताया जाता है कि बीते रविवार की शाम को वह गाय को खाना देने के लिये मेढ़ से पुआल निकाल रहा था। उसी क्रम में कोबारा सांप ने उसे डंक मार दिया।

परिजनों ने बताया कि उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे पहले इलाज के लिये सरैयाहाट स्थित सीएचसी केन्द्र लेकर गये। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
सोमवार को जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस अस्पताल पहुंंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।



