
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके से दो कांवरिया सहित तीन लोगों की बाइक की चोरी कर ली गई। इसे लेकर नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज किया गया है।

बिहार के समस्तीपुर जिला के हसनपुरा थाना क्षेत्र के दूधपुरा निवासी आदेश कुमार ने कहा है कि अपने मित्र कृष्ण कुमार के साथ स्प्लेंडर और अपाचे दो बाइक से बाबा धाम पूजा करने आया था। बाइक को शिवगंगा से 500 मीटर की दूरी पर रख कर पूजा करने चला गया। पूजा करने के बाद प्रसाद खरीदने के लिए गया। करीब 10 बजे रात्रि को जब वापस लौटा तो देखा कि बाइक वहां से गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली।

वहीं रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा मल्हारा निवासी दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा है कि वह पूजा-पाठ कराके अपने परिवार भरण पोषण करता है। करणी बाग स्थित एक मकान के बाहर स्प्लेंडर बाइक लगाकर अंदर पूजा करने चला गया। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक गायब मिली आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। नगर पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गई है।


