देवघर।
2 जनवरी से रेलवे ने रांची और दुमका के बीच विशेष ट्रेन चलाने को हरी झंडी दे दी है। इस विशेष ट्रेन के टिकटों की बुकिंग 31 दिसंबर के सुबह आठ बजे से शुरू होगी। आसनसोल डिवीज़न के CPRO ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
Also Read: नए साल की सौगात: एक जनवरी को जसीडीह स्टेशन पर लगे एस्केलेटर का MP निशिकांत करेंगे उद्घाटन
प्रेस रिलीज़ के मुताबिक रांची-दुमका के बीच चलने वाली ये विशेष ट्रेन 08619 दो जनवरी को 21 बजकर 30 मिनट पर रांची से खुलेगी, जो अगले सुबह दुमका 7 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। जबकि यही ट्रेन संख्या 08620 दुमका से 18 बजकर 55 मिनट पर खुलेगी जो अगले दिन सुबह 03.55 पर रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरी, बोकारो, राजाबेरा, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, विद्यासागर, मधुपुर, जसीडीह, देवघर, घोरमारा, बासुकीनाथ, और जामा स्टेशनों पर दोनों ओर से रुकेगी।