मुंबई।
टीवी इंडस्ट्री को सोमवार की सुबह बुरी खबर मिली, जिसके बाद इंडस्ट्री में मातम छा गया। पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है।
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाने वाली दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। खबर है कि उन्हें निमोनिया हुआ था। दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही थी। वेंटिलेटर पर कई दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं दिव्या ने अब हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ दिया है। वह 34 साल की थीं।