रांची।
पहली बार रांची से चेन्नई के लिए 18 नवंबर से विमान सेवा शुरू हाे रही है।
लंबे वक्त से चेन्नई के लिए विमान शुरू करने की मांग लोगों द्वारा की जा रही थी। जो अब पूरी होने जा रही है। इंडिगाे की यह फ्लाइट चेन्नई से सुबह 6 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8:05 बजे रांची पहुंचेगी। वहीं रांची से सुबह 8:40 बजे उड़ान भरेगी और चेन्नई 10.40 बजे पहुंचेगी।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी विंटर शिड्यूल के अनुसार यह विमान 180 सीट वाला होगा और रांची से चेन्नई के लिए यह सीधी उड़ान सेवा 27 मार्च तक जारी रहेगी।