मधुपुर (देवघर)
मधुपुर थाना क्षेत्र के हरलाताड़ के पास दो बाइक की भिड़ंत में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिर तुरी अपनी पत्नी उर्मिला देवी व छह वर्षीय पुत्र छोटू के साथ बाइक से अपने ससुराल सबेजोर से दक्षिणाडी नारायणपुर अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से दूसरी बाइक में सवार धर्मेंद्र तुरी अपने घर चेतनारी से भोसिया अपने भाई जितेंद्र तुरी के साथ भाई के ससुराल जा रहा था। दोनों बाइक की टक्कर हर्नाटांड़ के पास हो गई. जिसमें महिर तुरी, उसकी पत्नी उर्मिला देवी व पुत्र छोटू घायल हो गया.जबकि अन्य बाइक में सवार धर्मेंद्र तूरी भी घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से मधुपुर अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस घटनास्थल से दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर घटना की जानकारी पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गये है।