Deoghar: सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का नाम आनंद केसरी है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के गनजोर केनमनकाठी का रहने वाला है।
घटना की जानकारी मिलते ही बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के चचेरे भाई सूरज कुमार केसरी ने कहा है कि आनंद देवघर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में गार्ड का काम करता था। 30 जनवरी की रात 8:00 बजे खाना खाकर बाइक से ड्यूटी के लिए निकला था। गढ़वा नदी के पास अज्ञात स्कॉर्पियो के चालक ने लापरवाही और तेज गति वाहन चलाते हुए उसे धक्का मार दिया था।
घटना के बाद पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल पहुंचाय गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। 18 मार्च को इलाज के बाद उसे लेकर रांची से घर लौट रहे थे। रास्ते में ही अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
दोबारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में 29 मार्च की देर रात को उसकी मौत हो गई।