जमशेदपुर।
राज्य के अलग- अलग हिस्सों में महिलाओं और छात्राओं के साथ दुष्कर्म, हिंसा और प्रताड़नाओं के मामले में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है। बताया जा रहा है कि 9 महीने की सरकार के कार्यकाल में महिला हिंसा से संबंधित 16 मामले राज्य के अलग-अलग जिलों में हो चुकी है।
यहां तक कि सीएम के विधानसभा क्षेत्र की भी महिलाएं एवं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। इसको लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर राज्य भर में महिला मोर्चा ने सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
इधर जमशेदपुर में भी महिला मोर्चा के सदस्यों ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंक विरोध प्रकट किया। साथ ही सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की है। निश्चित तौर पर राज्य भर में महिला सुरक्षा इन दिनों कटघरे में है। ऐसे में विपक्ष का हमलावर होना लाजमी है।