देवीपुर/देवघर।
बीएसएफ में कार्यरत देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड के भोजपुर निवासी मिथलेश कुमार सिंह की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई. मिथलेश की मौत से पुरे गांव में मातम पसरा है।
मिथलेश कुमार सिंह के पार्थिव शरीर को अमृतसर से उनके गांव भोजपुर लाया गया. गुरुवार को पूरे सम्मान के साथ मिथलेश कुमार सिंह का अंतिम संस्कार किया गया. देवघर के भोजपुर के रहने वाले मिथिलेश कुमार सिंह बीएसएफ में कुक का काम किया करते थे। ड्यूटी के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और इनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद बीएसएफ ने इनके पार्थिव शरीर को देर रात देवीपुर के भोजपुर स्थित पैतृक गांव लाया। शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। देवघर विधायक नारायण दास और देवघर पुलिस भी इन्हे सम्मान देने के लिए पहुंची। मिथिलेश कुमार सिंह का देवीपुर के भोजपुर स्थित अजय नदी घाट पर सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें सलामी दी और तिरंगे को इनके परिवार को सुपुर्द किया।
हजारों की संख्या में ग्रामीण अंतिम विदाई में शामिल हुए। पूरे गांव में मिथिलेश की मौत से मातम छाया हुआ है।