दुमका।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र, दुमका सुदर्शन प्रसाद मंडल के अध्यक्षता में दुमका विधानसभा के उपचुनाव के संबंध में बैठक आहूत की गई।
बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने दुमका जिले के पुलिस अधीक्षक अंबर लकरा और सभी पुलिस पदाधिकारियों को विधानसभा उपचुनाव 2020 को संपन्न कराने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एक एक-कर सभी थाना प्रभारी/पुलिस पदाधिकारी से क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों के संवेदनशीलता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बूथो में सुरक्षा के लिए क्या स्ट्रैटेजी तैयार किए गए हैं, इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर विशेष निर्देश दिए।
भयमुक्त चुनाव हो इसके लिए समय-समय पर एलआरपी कर पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को क्षेत्र का अध्ययन करने हेतु निर्देश दिए। सभी पुलिस पदाधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार ही कार्य करने के निर्देश दिए गए।