देवघर।

पुलिस अधीक्षक देवघर अश्विनी कुमार सिन्हा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 4 अक्टूबर की रात्रि को Team-01 पुलिस उपाधीक्षक(सा0अप0) मंगल सिंह जामुदा, पुलिस निरीक्षक संगीता कुमारी, साइबर थाना, देवघर के नेतृत्व में Team-02 पुलिस निरीक्षक कलीम अंसारी, (था0प्र0) देवघर एवं पु०नि० दयानन्द आजाद थाना प्रभारी नगर, देवघर के नेतृत्व में सोनारायठाढ़ी थाना अन्तर्गत ग्राम दामाकुण्डा, जरिया एवं जमुआ से कुल-11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किये गये साइबर अपराधी अलग-अलग प्रकार से ठगी करते हैं।

जैसे फर्जी मोबाइल नम्बर से , या फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को ATM बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए बताया जाता है कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर OTP गया है उसे बताएं।
या KYC (Know your customer) अपने ग्राहक को जानिए अद्यतन कराने के नाम पर आमलोगों से OTP No एवं आधार कार्ड का नम्बर पूछ लेते हैं और उनके आधार लिंक खाता से पैसा ठगी कर लेते है। साथ ही साथ Phone Pe/Paytm Money Request भेजकर उनसे OTP प्राप्त कर रूपये ठगी कर लिया जाता है। Google पर विभिन्न प्रकार के Wallets एवं Bank के फर्जी Customer Care नम्बर का Advertisements देकर आमलोगों से सहयोग के नाम पर ठगी करते हैं। Team viewer एवं Quick Support, जैसे Remote Access APP Install raR, Google R Mobile No- का First four Digit Search कर अपने मन से Six Digit Add कर साइबर ठगी का काम करते हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के नाम से पैसा भेजने के नाम पर खाता सं० एवं ओ०टी०पी० लेकर ठगी कर लेते है।
साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमे 11 अपराधी शामिल है ,गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम
विकास कुमार राणा
सौदागर राणा
विशाल राणा
गोवर्धन यादव
सुमित कुमार राणा
इरफान अंसारी
अनवर अंसारी
श्रीराम यादव
बबलु मण्डल
सरजु यादव
रोहित यादव




