
देश व दुनिया में कोरोना का कहर लगातार जारी है। लगातार मिल रहे कोरोना के नए-नए वैरिएंट चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। डेल्टा वैरिएंट ने काफी तबाही मचाई हैं जिसकी वजह से लाखों लोग की मौत हो गई है। इसके बाद अब दुनिया के 29 देशों में कोरोना का नया वैरिएंट ‘लैम्बडा’ मिला हैं जिसका खुलासा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किया हैं।

WHO का कहना है कि लैम्ब्डा को समझने के लिए और शोध की जरूरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि विशेष तौर पर कोविड का नया वैरिएंट दक्षिण अमेरिका में मिला है, यहां इसकी उत्पत्ति मानी जा रही है। पेरू के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अप्रैल 2021 से लेकर अबतक 81 फीसदी संक्रमित मामलों में यही वैरिएंट पाया गया है।

वहीं चिले में पिछले 60 दिनों में दर्ज किए गए मामलों के 32 फीसदी केसों में कोविड-19 का नया वैरिएंट पाया गया। इसके अलावा अर्जेंटीना और इक्वाडोर में भी कोरोना के नए वैरिएंट के कई मामले मिले हैं। 29 देशों में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले मिले हैं
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी कि लैम्ब्डा वंश में उत्परिवर्तन होता है, जो संक्रमण क्षमता को बढ़ा सकता है या एंटीबॉडी के लिए वायरस के प्रतिरोध को मजबूत कर सकता है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस बात के सबूत काफी सीमित हैं। संगठन का कहना है कि लैम्ब्डा को समझने के लिए और शोध की जरूरत है।
बता दें कि दुनिया में अबतक कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। डेल्टा वैरिएंट की वजह से लाखों लोग की मौत हो गई है।


