रांची।
झारखंड में अधिकारियों के ट्रांसफर- पोस्टिंग का खेल जारी है। दरअसल, बुधवार को छह पुलिस अधिकारियो के तबादले का नोटिफिकेशन महज़ आधे घन्टे के अंदर रद्द कर दिया गया। नतीजा ये हुआ कि उहापोह की स्थिति में अब जो अधिकारी जहां थे, वहीं बने रहेंगे।
देवघर के एसडीपीओ विकास चन्द्र श्रीवास्तव अपने पद पर बने रहेंगे. रांची के सहायक पुलिस अधीक्षक के. विजय शंकर देवघर का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बनाया गया था. जिसे विलोपित किया गया।
बता दें कि बुधवार को झारखंड में नौ पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ था. झारखंड सरकार ने राज्य के तीन ट्रेनी आईपीएस और डीएसपी रैंक के छह अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की थी. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी थी. लेकिन , कुछ देर बाद ही डीएसपी रैंक के छह अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना को रद्द कर दिया गया।
पढ़ें पूरी लिस्ट:-
► देवघर के एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव बने रहेंगे। इन्हें नगर ऊंटारी, गढ़वा का एसडीपीओ बनाये गया था। लेकिन, पदस्थापन की अधिसूचना विलोपित कर दी गयी है।
► रांची के सहायक पुलिस अधीक्षक के. विजय शंकर को देवघर का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बनाया गया था, लेकिन तबादला रदद् कर दिया गया।
► जमशेदपुर नगर के पुलिस उपाधीक्षक (Police sub-inspector) अनुदीप सिंह झासपु-6, जमशेदपुर के नये पुलिस उपाधीक्षक के पदस्थापन की अधिसूचना विलोपित की गई।
► भारतीय पुलिस सेवा के मुकेश कुमार लुनायत वर्तमान में गिरिडीह के सहायक पुलिस अधीक्षक हैं, इन्हें जमशेदुपर नगर का नया सहायक पुलिस अधीक्षक (Assistant superintendent of police) बनाया गया था, इनके पदस्थापन की अधिसूचना भी विलोपित की गई।
► वहीं, जमशेदपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी पाकुड़ के नये एसडीपीओ बने थे, ये भी रद्द किया गया।
► पाकुड़ के एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची के नये पुलिस उपाधीक्षक बनाये गए थे, इनके पदस्थापन की अधिसूचना भी विलोपित की गई।
ट्रांसफर-पोस्टिंग के इस खेल के दरम्यान अधिसूचना रदद् होने के बाद उक्त छह पुलिस अधिकारी जहां थे, वहीं बने रहेंगे।