
जमशेदपुर।

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत दोमुहानी के पास से कल से लापता गोरांगो महतो नामक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है.

युवक पेंटिंग का काम करता था. जो कैलाश नगर का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि रविवार को ही वह घर से काम के लिए निकला था. देर शाम तक लौट कर नहीं आया आज सुबह दोमुहानी के पास मछली पकड़ रहे मछुआरों ने शव होने की सूचना दी. वही शव की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, सोनारी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया।वैसे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया जरूर लेकिन शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के बजाय गाड़ी में ही छोड़कर चलती बनी. उधर परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.




