
Deoghar: देवघर नगर थाना प्रभारी के पद पर रह कर बदमाशों को दांतो तले चने चबाने को मजबूर करने वाले पूर्व थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को फोन पर गाली-गलौज करते हुए कई तरह की धमकी दी जा रही है। इससे परेशान पूर्व थाना प्रभारी ने एसपी को अवेदन देकर दूसरे जिला में ट्रांसफर कराने की मांग की है।

वहीं रतन सिंह ने नगर थाना में धमकी दिये जाने को लेकर एक सनाह भी दर्ज कराया है। जिसमें मोबाइल नंबर 7070656659 से धमकी व दुर्व्यवहार करने की बात कही है। उन्होंने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि तकरीबन 18 माह के कार्यकाल में देवघर में सक्रिय कई अपराधिक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा। बीते 5 अक्टूबर 2021 को आशीष मिश्रा एवं उसके गैंग के सदस्यों द्वारा जान मारने की नियत से गोली भी चलायी गयी थी जिसमें वे बाल-बाल बच गये थे। उसके बावजूद भी उन्होंने आशीष मिश्रा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

अब इस तरह की धमकी मिलने पर उन्होंने एसपी ने मांग किया है कि उन्हें मुख्यालय में ट्रांसफर कर दिया जाय।


