जमशेदपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 के लिए देश भर के स्वच्छता अभियान में शामिल शहरों, नगर निकायों का रैंकिंग जारी किया। झारखंड से पुरस्कार के लिए मात्र चार शहरों का चुनाव हुआ था, जिसमें शहर के ही दो नगर निकाय जमशेदपुर अक्षेस व जुगसलाई नगर परिषद शामिल है। इसके अलावा खूंटी व मधुपुर शामिल थे। स्वक्षता रैंकिंग जुगसलाई व जमशेदपुर अक्षेस का अव्वल प्रदर्शन रहा।
केंद्र सरकार द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने 10 लाख जनवसंख्या वाले शहर में देश में 7वें स्थान पर पहुंच कर अब तक अव्वल प्रदर्शन किया है। जमशेदपुर अक्षेस 2019 में देश में 15 वें स्थान पर थी। स्वच्छता सर्वेक्षेण में शहर के नगर निकाय ने अब तक का बेहतर प्रदर्शन करते हुए शहरवासियों के लिए गौरव का क्षण दिलाने में कामयाब हो गया।
जमशेदपुर अधिसुचित क्षेत्र समिति स्वच्छता सर्वेक्षण में 6000 अंको में 5133.2 अंक लाकर देशभर में 13 स्थान लाने मे सफलता प्राप्त की है। वही एक लाख से दस लाख जनसंख्या वाले शहरो में जमशेदपुर को सातवां स्थान मिला है। इसके साथ ही जमशेदपुर को BEST MEDIUM CITY IN CITYZENS FEEDBACK का भी अवार्ड प्राप्त हुआ है.
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में कुल 6000 अंकों का था। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति 5133.2 अंक प्राप्त हुए ,जिसमें 1500 अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस हेतु ,1500 सर्टिफिकेशन हेतु 1508 डायरेक्ट ऑबजरवेशन एवं 1500 अंक सिटीजन फीडबैक के लिए निर्धारित थे।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में जमशेदपुर को 13 वां स्थान प्राप्त होने एवं झारखंड राज्य के नगर निकायों में प्रथम स्थान प्राप्त होने तथा सिटीजन फीडबैक हेतु अवार्ड मिलने पर जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार एवं जुस्को के एमडी कैप्टन धनंजय मिश्रा ने सफलता के लिए आम जनता व कर्मचारी के प्रति भी आभार जताया है, जो शहर को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते आ रही है।
जमशेदपुर की जनता से कृष्ण कुमार एवं कैप्टन धनंजय मिश्रा द्वारा आग्रह किया गया है कि ऐसा ही सहयोग 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान भी प्राप्त हुआ तो जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं जुस्को के द्वारा जमशेदपुर को देश भर में रैंक वन लाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।