
Deoghar: SP देवघर सुभाषचन्द्र जाट के निर्देश पर एक व्यक्ति के सिर पर पिस्तौल रखकर धमकी देने वाला बलसरा निवासी भू-माफिया सावन महथा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व सावन महथा का एक फोटो वायरल हुआ था।

जिसमें वह अपने गुर्गे के साथ मिलकर एक व्यक्ति को जमीन पर लिटा कर उसके सिर पर पिस्तौल रखा हुआ था। यह तस्वीर रिखिया थाना प्रभारी अमित कुमार को हाथ लगा था। लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा इसे लेकर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी।
Action Mode में देवघर SP

मंगलवार को किसी ने इसकी जानकारी एसपी सुभाषचन्द्र जाट को दे दी। उन्होंने तुंरत रिखिया थाना प्रभारी को फोन लगाया और उससे वायरल फोटो के बारे में पुछा और तस्वीर को भेजने की बात कही। एसपी ने थाना प्रभारी से यह भी पुछा की वायरल फोटो मिलने के बाद उन्हें क्यों नहीं जानकारी दी गयी तो थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी जानकारी एसडीपीओ साहब को दे दिया था।

SP के सामने SDPO द्वारा किसी जानकारी से इंकार
जब एसपी ने एसडीपीओ पवन कुमार से इस बावत जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि रिखिया थाना प्रभारी द्वारा इस बावत कोई जानकारी नहीं दी गयी है। उसके बाद एसपी ने रिखिया थाना प्रभारी को इसे लेकर थाना में मामला दर्ज कराने को कहा। इधर सावन महथा को गिरफ्तार कर पुछताछ के लिये नगर थाना में रखा गया है।



