पाकुड़।

झारखण्ड राज्य के पाकुड़ जिले में कोरोना संक्रमित तीन विचाराधीन कैदी कोविड सेंटर से फरार हो गये. जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

पुलिस फरार कैदियों को खोजने में जुट गयी है. हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद एक कैदी को पकड़ लिया. दो की तलाश जारी है. नगर थाना प्रभारी ने बताया कि नगर थाना के सामने स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स को कोविड सेंटर बनाया गया है. यहां से तीन विचाराधीन कैदी फरार हो गये. कैदी खिड़की तोड़ कर फरार हो गये. खिड़की में गमछी लटका हुआ है…उसी खिड़की के सामने पेड़ है. जिसके सहारे कैदी फरार होने की सूचना है. वहीं, सूचना पर एसपी मणिलाल मंडल ने स्थल का दौरा किया. पाकुड़ के सीमावर्ती इलाका में नांकेबंदी कर दिया गया है.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक को दबोच लिया. दो कैदियों को खोजा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



