
Ranchi: रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को उड़ाने (Threatened to blow up Ranchi Airport) की धमकी शुक्रवार को एक बार फिर दी गयी है। 24 घंटे में दूसरी बार है, जब एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस तरह की धमकी मिली है। इस बार टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से कहा गया है कि अगर उसे 20 लाख रुपये नहीं मिले तो एयरपोर्ट को उड़ा दिया जायेगा।

गुरुवार को जिस नंबर से धमकी दी गयी थी, उसी नंबर से इस बार टेक्स्ट मैसेज किया गया है। इस धमकी के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसी व स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और हवाई अड्डा सुरक्षा दल ने पूरे हवाईअड्डे की जांच की है। अधिकारियों के मुताबिक यह फेक कॉल लग रही है। जिस नंबर से धमकी दी गयी है, वह प्रारंभिक जांच में बिहार के नालंदा के किसी व्यक्ति की है।

गौरतलब हो कि गुरुवार को भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गयी थी। एक अनजान व्यक्ति ने कॉल किया था। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा “हमारे साथी समान लेकर अंदर मौजूद हैं। अगर हमारी मांग नहीं मानी गयी तो साथियों के पास बैग में बम है, उड़ा दिया जाएगा”।
गुरुवार को भी बम निरोधक दस्ते ने टर्मिनल बिल्डिंग सहित एयरपोर्ट की चप्पे-चप्पे की जांच की। जांच के बाद कहीं भी कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। मामले को लेकर एयरपोर्ट ओपी में एफआईआर दर्ज की गयी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jharkhand के 10 जिलों में 4 दिनों तक भारी बारिश, जानें कहां-कब बारिश का यलो अलर्ट

- झारखंड में आसमानी बिजली का कहर, 24 घंटे में 20 की मौत, कई झुलसे

- प्रोसेस्ड फूड और सुस्त लाइफस्टाइल भारतीयों के लिए स्वास्थ्य संकट बढ़ा रहे: एक्सपर्ट

- पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम

- JPSC-JSSC Dispute : राहुल गांधी से झारखंड आने की अपील, छात्रों ने परीक्षाएं रद्द करने की मांग दोहराई




