धनबाद।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
सोमवार की देर शाम धनबाद के पुराना बाजार स्थित एक कचड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसने कुछ ही पलों में वहाँ के चार-पांच दुकानों को भी अपने चपेटे में ले लिया। जिससे लाखो की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पांच दुकान जलाकर स्वाहा:
सोमवार की धनबाद के काफी व्यस्तम बाजार मानी जाने वाले पुराना बाजार के डीएवी रोड स्थित एक कचड़ा गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की कुछ किलोमीटर की दुरी से भी इस भयावह आग को देखा जा सकता था। वही इस आग ने देखते ही देखते वहाँ के चार-पांच दुकानों को भी अपने चपेटे में ले लिया। जिससे सभी दूकान कुछ ही पलों में जल कर स्वाहा हो गई।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
मौके पर पहुँची दमकल विभाग की गाड़ी:
वही मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हम बता दे की घटना स्थल के ठीक बगल में दुर्गा पूजा पंडाल और इस उप्लक्ष पर वहाँ लगे मेले में भी काफी संख्या में लोग जमा हुए थे।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
बगल में था माँ दुर्गपूजा का पंडाल:
गनीमत रही कि आग का रुख पूजा पंडाल या वहाँ लगे मेला की तरफ नहीं था। वही आग की सूचना मिलते ही बैंकमोड़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। वही इस आग ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दिया है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)