धनबाद।
धनबाद मनोज हत्याकांड की जाँच की मांग को लेकर आजसू पार्टी द्वारा बुलायी गयी धनबाद बंद करने की घोषणा पूरी तरह से विफल रही। पार्टी द्वारा जेल भरो अभियान भी चलाया गया इसके तहत सदर एवं बाघमारा सहित कुछ थानों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। बलियापुर थाना पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं के और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई।
नहीं दिखा बंद का असर:
बलियापुर थाना पहुंचते ही आजसू कार्यकर्ताओं को थाना के गेट पर ही रोक दिया। थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष मंटू महतो के साथ तीखी बहस हुई। पुलिस द्वारा रोक लगाने के बावजूद कार्यकर्ता थाना परिसर में प्रवेश कर गए। थाने के अंदर आजसू कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बलियापुर पुलिस की कार्रवाई में शिथिलता बरते जाने के कारण ही मनोज की ह्त्या हुई है। जिला अध्यक्ष ने इस पुरे मामले की जांच के साथ बलियापुर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
रामगढ़ घाटी में मिला था घायल अवस्था में युवक:
बलियापुर के रहने वाला मनोज महतो 31 जनवरी को रांची के लिए निकलता है। मनोज का फोन नहीं लगने पर पिता द्वारा थाने में गुमशुदगी की सूचना दी जाती है। दो फरवरी को बलियापुर थाना में सनहा दर्ज किया गया। पांच फरवरी को मनोज घायल में अवस्था में रामगढ़ घाटी में स्थानीय पुलिस को मिला।रामगढ़ पुलिस द्वारा उसे रिम्स में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान यहाँ उसकी मौत हो गयी.