
गिरिडीह।

गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा द्वारा गठित विशेष टीम ने मंगलवार शाम को मरकोडीह में संचालित अवैध कोयला डिपो मां दुर्गा इंटरप्राइजेज में छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इसमें भारी मात्रा में अवैध कोयला, अवैध कोयला लदे ट्रक और जेसीबी बरामद करते हुए डिपो संचालक सुरेंद्र साव को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि यहां पर काफी दिनों से अवैध कोयले का कारोबार किया जा रहा था। इस मामले की गुप्त सूचना एसपी को मिली थी।
एसपी ने इसके लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया। टीम ने मौके पर से 50 टन से अधिक कोयला को जप्त किया है. आपको बता दे कि बिरनी थाना क्षेत्र में कई अवैध कोयला डिपो संचालित है, जिसमें कोयला माफियाओं का धंधा फलफूल रहा है. सभी अवैध कोयला डिपो में कोवाड़- कोडरमा पथ पर चलने वाले अवैध बैलगाड़ी, साइकिल व मोटरसाइकिल से कोयला खरीदकर इन अवैध कोयला डिपो में डम्प कर बाहर सप्लाई किया जाता है. इस बात की खबर जब गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली तो उन्होंने विशेष टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया. इस छापामारी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.


