धनबाद।

धनबाद में आजादी के 72वें वर्षगांठ के अवसर पर उपायुक्त धनबाद ए डोडे ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित हुई मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया । उपायुक्त ने जिले में चल रही विकास योजनाओं से जनता को अवगत कराया। इसके अलावा समाहरणालय एसएसपी कार्यालय कंबाइंड बिल्डिंग, एसडीएम कार्यालय और गांधी सेवा सदन में भी डीसी ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही परेड में शामिल सीआरपीएफ को प्रथम पुरष्कार दिया गया.

वहीं जिले भर से कई स्कूल के छात्र-छात्रा गोल्फ ग्राउंड में आयोजित स्थल पर पहुंच कर समारोह में शामिल हुए।


