जमशेदपुर।

जमशेदपुर के सोनारी पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुए छिनतई मामले का खुलासा किया है.

छिनतई गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से कई कांड में छीने गए सामानों को पुलिस ने बरामद किया है. बताया जा रहा है कि विगत 13 जुलाई को सोनारी रूप नगर की रहने वाली महिला के साथ चेन छिनतई की घटना हुई थी. सोनारी तरुण संघ के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने महिला से बैग की छिनतई की थी.


इस मामले के उद्भेदन के क्रम में पुलिस ने सोनारी ग्वाला बस्ती के रहने वाले गौरव विश्वकर्मा और सोनू कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इनके द्वारा तीसरे व्यक्ति से स्कूटी लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था. वैसे गौरव विश्वकर्मा पूर्व में भी अपराधिक मामले में जेल जा चूका है. पुलिस ने इनके पास से छीने गए कई सामानों को भी बरामद किया है. फ़िलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है ।



