गिरिडीह :
प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अपेक्षा पाठक के चित्रा चाइल्ड क्लीनिक का उद्घाटन रविवार को विधिवत रूप से सीएस राम रेखा प्रसाद के हाथों मकतपुर स्थित डॉक्टर लेन में किया गया।
मौके पर SP सुरेंद्र झा, ASP दीपक कुमार, एसडीपीओ मनीष टोप्पो, डीएसपी पी के मिश्रा, डॉक्टर विद्याभूषण, डॉक्टर मधु भूषण, डॉक्टर इंदिरा सिंह, डॉक्टर विकास लाल, अमिता राय, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉक्टर इमरान शिकोह समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद तमाम लोगों ने डॉक्टर अपेक्षा को शुभकामनाएं दी।
बताया गया कि दिल्ली और रांची में सालों तक अपनी सेवा देने के बाद डॉक्टर अपेक्षा अब गिरिडीह आई हैं। निश्चित ही उनके अनुभव का लाभ अब गिरिडीह वासियों को प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि क्लिनिक को अपनी माँ चित्रा देवी के नाम से रखा है. यहाँ तमाम वर्गो को सेवाभाव से चिकित्सा सेवा दिया जायेगा। खास कर गरीब महिला और शिशु की चिकित्सा निशुल्क की जाएगी।
इस मौके पर डॉ अपेक्षा पाठक के मामा अशोक पाठक ने बताया कि डॉ अपेक्षा दिल्ली, बेंगलोर और रांची समेत कई नामचीन संस्थाओ में वह सेवा दे चुकी है. गिरिडीह एक पिछड़ा जिला है यहाँ भी वह निःस्वार्थ भाव से गरीबो की सेवा प्रदान करते रहेगी।