बोकारो:

अगर दो थानों की लड़ाई नहीं होती तो शायद शव का पोस्टमार्टम करा परिजन अपने गांव नालंदा ले जाते. लेकिन तीन थानों के चक्कर मे शव उठा सात बजे शाम को. वो भी कई घंटो की आपसी तकरार के बाद.

घटना पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के राधागांव स्टेशन से कुछ दूर डुंगरी टोला की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि देर रात ही युवक किसी ट्रेन से गिरा. सुबह कुछ लोगो ने इसकी जानकारी पिंड्राजोरा थाना, जीआरपी और कोटशिला (बंगाल) आरपीएफ को दी. मौके पर आरपीएफ कोटशिला तो पहुंची जरुर लेकिन अपना इलाका नहीं होने की सूचना जीआरपी और स्थानीय थाना को दी. घटना की सूचना पर पिंड्राजोरा थाना और जीआरपी दोनो एक दूसरे का इलाका बताते हुए शव को उठाने के इंकार कर दिया. काफी देऱ तक चलता रहा ड्रामा. आखिर मीडिया के पहुंचने के बाद दोनों जीआरपी और जिला पुलिस जागी और घन्टों बाद शव को पटरी से उठाया गया.
लेकिन दो थानों की लड़ाई में शव पटरी किनारे ही पड़ा धुप में सूखता रहा. और परिजन रो-रो कर बेहाल होते रहे.

मृतक युवक की पहचान बिहार के नांलदा जिला के रहने वाले नंदकिशोक चौरसिया के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचकर तीन थानो के आपसी विवाद को देखते हुए शव ले जाने की जिद पर अड़े रहे.



