
रिपोर्ट: बिपिन कुमार
धनबाद:

धनबाद के झरिया बीसीसीएल के बंद खदान में अचानक गैस रिसाव के कारण आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. गैस रिसाव की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. जाँच-पड़ताल कर मशीन को लगा कर जहरीला गैस के रिसाव को बंद करने में लगे हैं.


घटना के सम्बध मे बताया जा रहा है कि झरिया बीसीसीएल के एरिया 10 के 2 नंबर बंद खदान से अचानक गैस रिसाव होने लगा. गैस का रिसाव दूर से ही नज़र आ रहा था कि आसपास के लोग घबरा गये. लोग उस क्षेत्र में जाने से डर रहे हैं.
बंद खदान में गैस रिसाव की सूचना पर बीसीसीएल में हड़कंप मच सा गया. जिसके बाद आनन-फानन में बंद खदान में बालू भराई का काम प्रबन्धक ने चालू किया. जिसके बाद राहत की साँस ली गयी. बता दें कि झरिया में अक्सर इस तरह की घटना होते रहती है.


