
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के देवघर रेलवे स्टेशन के समीप टोटो पलटने से दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का नाम मंजू देवी और गुड़िया देवी है दोनों कुंडा थाना इलाके के बंधा की रहने वाली है।

घटना के बाद पीसीआर पुलिस के द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर दोनों महिला को वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल मंजू देवी ने बताया कि वह अपने बहन गुड़िया देवी के साथ कोठीया गई हुई थी। टोटो से वापस लौट रही थी उसी क्रम में देवघर रेलवे स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर टोटो पलट गया। इस घटना में दोनों टोटो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।


