दुमका:
झारखण्ड के उन 20 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया, जो झारखण्ड के विभिन्न नक्सल प्रभावित इलाकों के थानों में लगातार दो साल तक रहकर नक्सल अभियान में अपनी भागीदारी निभाई और नक्सल से डट कर मुकाबला किया था.
भारत सरकार द्वारा भेजे गए पुलिस आंतरिक सुरक्षा पदक से संथाल परगना के पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक दुमका ने संथाल परगना के छह जिला के विभिन्न थानों में पदस्थापित 20 में से 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया. ऐसे सम्मान से पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का मनोबल ऊंचा होता है. साथ ही उनके सम्मान से सेवा पुस्तिका की प्रविष्ठियों में भी शामिल होता है. यह पदक देने के लिए पिछले पांच वर्षों से प्रक्रिया चल रही थी जिसमें जिला स्तर से राज्य स्तर तक उन पुलिस कर्मियों की अनुशंसा केंद्र सरकार से की गई, जो नक्सल प्रभावित एवं सूदुर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बेहतर कार्य किये थे.
ये हुए सम्मानित:
सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मी में दुमका शिकारीपाड़ा थाना के मनोज ठाकुर और दुमका मुफ्फसिल थाना के एसआई शिवाकांत चौबे को पलामू नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्य करने को लेकर सम्मानित किया गया. जवान धवेन्द्र पासवान को चतरा में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में गोड्डा जिला के एएसआई फुलेश्वरसिंह, एएसआई फैयाज खां, एएसआई महेन्द्र पासवान, जवान रमेश कुमार एवं अनिल कुमार शामिल है. एएसआई फैयाज खां और एएसआई महेन्द्र पासवान को गोड्डा जिला में काम करने को लेकर उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा गया. वहीं एएसआई फुलेश्वर और जवान रमेश कुमार को चतरा में बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया. पाकुड़ जिला वर्तमान पदस्थापित पदाधिकारियों में एएसआई नागेन्द्र चौधरी एवं जवान अरविंद कुमार को सम्मानित किया गया. एसएसआई नागेन्द्र चौधरी को पलामू और जवान अरविंद को हजारीबाग में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया. वहीं जामताड़ा जिला के इस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, एएसआई मो एकराम खां, एएसआई जितेन्द्र सिंह एवं जवान रामेश्वर ठाकुर को सम्मानित किया गया. इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा एवं एएसआई जितेन्द्र सिंह को खूंटी में कार्य करने के सम्मानित किया गया. गुमला में कार्य करने के लिए एएसआई मो० एकराम खां को सम्मानित किया गया. वहीं जवान रामेश्वर ठाकुर को चतरा में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया.
डीआईजी अखिलेश कुमार झा एवं एसपी किशोर कौशल ने मेडल लगा पदाधिकारियों का मनोबल उंचा किया.