पलामू:
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
पलामू पुलिस ने पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है. हत्या में शामिल चार अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है.
21 मार्च को हरिहरगंज थाना क्षेत्र के हल्का गांव में बरते नदी पर चल रहे पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी गोविंद चंद्रवंशी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले को लेकर पुलिस लगातार इलाके में छापेमारी कर रही थी, पुलिस ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र से चार अपराधी को गिरफ्तार किया.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
मामले की जानकारी देते हुए एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि इस घटना को अंजाम अपराधिक गिरोह द्वारा दिया गया था. गिरोह के मुख्य सरगना प्रमोद यादव, शूटर वीरेंद्र पासवान, रंजन ठाकुर सहित कम्पनी के मुंशी विनोद यादव को गिरफ्तार किया गया है.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)
चारों के पास से पुलिस ने एक देसी हथियार समेत 4 मोबाइल फोन बरामद किया है.