
Deoghar: बारह ज्योतिर्लिंगों में एक विश्वप्रसिद्ध बाबा बैधनाथ का प्रसाद पेड़ा भी अब इंटरनेशनल होने जा रहा है. आनेवाले 20 अक्टूबर को देश की सीमा से बाहर निकलकर देवघर की पहचान के तौर पर जाना जाने वाला पेड़े की पहली वाणिज्यिक खेप ‘किंगडम ऑफ बहरीन’ के लिए भेजा जायेगा. इस बाबत APEDA नें देवघर के जिलाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री को पत्र लिखकर जानकारी देते हुए बधाई दी है.
रंग लाया प्रयास, मई 2022 में बहरीन भेजी गई थी सैंपल

आपको बता दें कि, मई 2022 के दौरान देवघर के जिलाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री नें मेघा को ऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन के उत्पाद पेड़ा के सैंपल को कोलकाता के एक एक्सपोर्टर के ज़रिए बहरीन भेजा था. जहां से इम्पोर्ट करने वाली कंपनी नें देवघर से भेजे गए पेड़े को तमाम गुणवात्ता मनकों पर परखने के बाद इसकी पहली वाणिज्यिक खेप मंगाने का ऑर्डर दिया है.
APEDA के चेयरमैन भी होंगे खुशी में शामिल

APEDA यानी एग्रीकल्चर एंड प्रोसेज्ड फूड प्रोडक्ट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी(वणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बतलाया गया है की, देशभर में बाबा बैधनाथ के प्रसाद जिस पेड़े को एक्सपोर्ट करने की इज़ाज़त मांगी गई थे उसकी जाँच की गई. पेड़े के स्वाद बहरीन के लोगों को काफी पसंद आया है.
देवघर के प्रसिद्ध प्रसाद पेड़ा की विदेशों में वाणिज्यिक बिक्री की योजना के तहत पहली खेप को 20 अक्टूबर के रोज ऑनलाइन भेजने के लिए तय की गई है. बाहरहाल, जिलाधिकारी के इस सफल प्रयास से न सिर्फ यहाँ का पेड़ा ग्लोबल हुआ बल्कि, आनेवाले वक्त में पेड़े की मिठास यहाँ के पर्यटन उद्योग में भी इजाफा लाएगा.


