
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना फिर से बढ़ने लगा है। जहां कई राज्यों में कोरोना केसेस काम हो रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र में कोरोना के 9500 से अधिक नए केस सामने आए हैं और मुंबई में आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है।

मुम्बई में केस बढ़ने के कारण वहां का लोकल ट्रेन जिसे मुम्बई का (life line) भी बोला जाता है वो अभी सरकार ने बंद रखने का फैसला लिया है । महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार 538 नए केस दर्ज हुए हैं। साथ ही 147 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में 540 नए केस दर्ज हुए हैं। जिसके कारण वहा के आम आदमी को अभी भी यात्रा करने में परेशानी का सामना करना होगा।

पिछले कई दिनों से मुंबई लोकल में वैक्सीन लगा चुके आम लोगों को यात्रा की अनुमति मिले ऐसी मांग उठती रही है। लेकिन अब कोरोना के मामले बढ़ने से सरकार इसकी इजाजत नहीं देनेवाली है। फिलहाल महाराष्ट्र में वैक्सीन लगवाने का काम ज़ोरो सोरो से चल रहा है। वहां के मेयर का कहना है कि लोगो को वैक्सीन लगवाया जा रहा है ताकि हम तीसरे लहर से बचने के लिए तैयार रहे।


