
मुंबई : देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के आंकड़े दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों में तो हालात काफी खराब हैं. इस बीच सोमवार को कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) से अच्छी खबर आई है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण (Covid 19 Cases in Maharashtra) के 37,236 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 549 लोगों की मौत हुई है।

राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 61,607 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इसके बाद राज्य में कोरोना केस के सक्रिय मामले बढ़कर अब 5,90,818 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में अब तक कुल 51,38,973 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक 76,398 लोगों की मौत हुई है। जबकि महाराष्ट्र में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 44,69,425 हो गया है।
रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के 48 हजार 401 नए मामले सामने आए थे। मरीजों की ये संख्या शनिवार के आंकड़े से 5 हजार 204 कम रही थी। शनिवार को कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 53 हजार 605 रही थी।



