
Panna(Madhya Pradesh): जिले के अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मकरी में एक महिला के सिर पर रहस्यमय तरीके से सींग उग रहे हैं, जिससे डॉक्टर हैरान हैं और परिवार परेशान है। पीड़ित महिला मिमिया बाई कोरी (60) पत्नी मुन्ना लाल कोरी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 3 वर्षों से उसके सिर में सींग की तरह कुछ उग रहा है जिससे उसे असहनीय दर्द होता है,

कई बार उसने डॉक्टरों को दिखाया पर यह उनकी समझ से बाहर है और उनके द्वारा इसे बाहर किसी बड़े डॉक्टर को दिखा कर इलाज करवाने की सलाह दी गई है, पर परिवार इतना सक्षम नहीं है कि किसी बड़े अस्पताल के बड़े डॉक्टर को दिखा कर इलाज करवा सके, महिला 3 साल से इस दर्द और समस्या को सह रही है,

इस अजीबो-गरीब घटना के बारे में लोगों को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ और जब अपनी आंखों से देखा तो आश्चर्यचकित रह गए, क्योंकि अभी तक तो लोगों ने केवल पशुओं के सिर पर सींग देखे थे किसी इंसान के सिर पर सींग देख कर आश्चर्यचकित होना लाजमी है, फिलहाल महिला को शासन प्रशासन से मदद की उम्मीद है ताकि उसका इलाज हो सके और उसे दर्द एवं तकलीफ से छुटकारा मिल सके।


