
Deoghar: नटराज की भूमि देवघर के कण-कण में कला है। यहां के कलाकार ने कई कृतिमान हासिल किए है। ऐसे ही देवघर के एक कलाकार हैं। जिन्होंने पत्तल के पत्ते का उपयोग कर बाबा मंदिर के बाबा भोले और माता पार्वती के मंदिर की कलाकृति को हू-ब-हू बनाया है जो देखने में काफी आकर्षक है, इस मंदिर का आकार बनाने में लगभग साल भर का समय लग गया।

देवघर के बंधा मोहल्ले के लक्ष्मण लकी ने कुछ अनोखा करने की चाहत और हमेशा से कुछ नया करने को लेकर लक्ष्मण ने पत्तल में उपयोग किये जाने वाले पत्तों से बेहद खूबसूरत और आकर्षक देवघर के भोलेनाथ और माता पार्वती के मंदिर के आकार को बनाया है जो देखने में काफी आकर्षक है। लक्ष्मण बताते हैं कि लगभग एक साल का वक़्त इसको बनाने में लग गया। पत्तलों से पत्तो को निकाल का बेहद सूक्ष्म काम किया गया। जिसमें वक़्त लगा और जब आज ये बनकर तैयार हो हो गया है तो लग रहा है कि हमारी मेहनत सार्थक हुई।


मंदिर के हूबहू कलाकृति को उतारने में लक्ष्मण के पुत्र आदर्श आनंद ने उनकी मदद की। आदर्श अभी छह क्लास में पढ़ते हैं। लेकिन अपने पिता को देख वो भी एक कलाकार बनना चाहते हैं और अपने पिता का इस काम में हाथ बटाते हैं। जिससे उनके पिता का काम थोड़ा आसान हो सके।

कुल मिलाकर नटराज की धरती में कला का अनूठा रूप हमेशा देखने को मिलता है। कला के क्षेत्र में लगातार देवघर कीर्तिमान भी हासिल कर रहा है। लक्ष्मण लकी जैसे कलाकार आज भी अपने कला के माध्यम से समाज को कला के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।


