
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर के काजवलीचक मुहल्ले में विस्फोट से 10 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका इतना भयानक था कि आसपास के लोग सहम गए थे। वैसे, यह कोई पहली बार नहीं है कि इन घरों में पहली बार विस्फोट हुए है। वर्ष 2008 में भी इन घरों में विस्फोट हुए थे, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी।

काजवलीचक मुहल्ला 14 साल बाद एक बार फिर भीषण विस्फोट का गवाह बना है। इस विस्फोट में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है।

स्थानीय लोगों की मानें तो पिछली बार भी इसी तरह का विस्फोट होने से पूरा इलाका दहल गया था। उस समय दीपावली के आसपास घटना हुई थी। घटना को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी।
लोगों का आरोप है कि यहां पटाखे बनाने का काम वर्षों से चल रहा था, इसकी शिकायत भी थाने में की गई थी। लोग दबी जुबान अब यह भी कह रहे हैं कि पटाखे और आतिशबाजी के सामान यहां अवैध रूप से बनाए जा रहे थे, जिसकी आड़ में बारूद जमा किया जाता था।
इधर, पुलिस उप निरीक्षक सुजीत कुमार भी कहते हैं कि 2008 में भी इस घर में विस्फोट की घटना हुई थी, जिसमें 4 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि मलबे से मिले समानों से इस बात की पुष्टि हो रही है कि यहां पटाखे बनाने के काम होते थे, लेकिन इसकी अनुमति ली गई थी या नहीं यह जांच का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि थाना पुलिस भी भूमिका की जांच की जाएगी।
भागलपुर में हुए विस्फोट को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। भागलपुर से कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी भी मिलीभगत हो सकती है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर उसी घर में बार-बार विस्फोट क्यों होता है।
उन्होंने कहा कि भागलपुर में बम बनाया जा रहा है इसकी खबर पुलिस को क्यों नहीं है। आखिर बिहार की पुलिस क्या कर रही है। अजीत शर्मा का कहना है कि उसी घर में क्यों बार बार विस्फोट हो रहा है। इस विस्फोट से भागलपुर में दहशत है। उन्होंने कहा कि इस मामले के लेकर सीबीआई जांच होनी चाहिए।(IANS)
- Trump ने Iran को बताया ‘Failed State’, वहां नेतृत्व करने वाला कोई स्पष्ट नेता नहीं

- ‘दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, भारत तेज गति से प्रगति कर रहा’, 7.8 प्रतिशत GDP वृद्धि पर PM Modi ने दी बधाई

- Ujjain: बाबा महाकाल का त्रिनेत्र लगाकर भव्य शृंगार, सूर्य और चंद्रमा से दिव्य स्वरूप में सजाया गया

- 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में Hemant Soren ने HC में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ED कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

- Lionel Messi ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया




