
Beijing: 24वें शीतकालीन ओलंपिक खेल (24th Winter Olympic Games) 20 फरवरी को पेइचिंग में संपन्न हो गए। इसके बाद पेइचिंग शीतकालीन पैरालंपिक (Beijing Winter Paralympics) 4 से 13 मार्च तक पेइचिंग और हपेई के चांगच्याखो शहर में आयोजित किया जाएगा।

शीतकालीन पैरालंपिक में व्हीलचेयर कलिर्ंग और पैरालंपिक आइस हॉकी सहित छह प्रमुख आयोजन होंगे। 21 तारीख को चीनी शीतकालीन पैरालंपिक प्रतिनिधिमंडल की आधिकारिक तौर पर स्थापना की जाएगी। पेइचिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक और शीतकालीन पैरालंपिक के सफल आयोजन के लिए अच्छा इंतजाम किया गया।

हाल के वर्षों में, अधिक से अधिक विकलांग लोग सक्रिय रूप से बर्फ के खेलों में भाग ले रहे हैं। अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार, बर्फ के मौसम के खेल में भाग लेने वालों की संख्या हर साल 3 लाख तक पहुंच जाती है। 2016 से चीन ने लगातार 6 वर्षों के लिए विकलांगों के लिए बर्फ के खेल का मौसम आयोजित किया है। (IANS)


