
Ranchi: रांची स्थित विश्वैसरैया स्वच्छता एवं जल अकादमी में पांच दिवसीय मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये अधिवक्ताओं ने मध्यस्थता के गुर सीखे।

झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन एंड कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी (एमसीपीसी) द्वारा संचालित यह कार्यक्रम झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन व झालसा के डिप्टी सेक्रेटरी अभिषेक कुमार की देखरेख में हुआ।

सर्वोच्च न्यायालय की एमसीपीसी की दक्ष प्रशिक्षका राज लक्ष्मी सिन्हा, कुशल प्रशिक्षक शिव शंकर प्रसाद, नीरज उपाध्याय एवं अशोक कुमार राय ने कुशलतापूर्वक विभिन्न जिलों से आये अधिवक्ताओं ने मध्यस्थ अधिवक्ताओं को सफल मध्यस्थ बनने के गुर सिखाए।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड के देवघर, रामगढ़, रांची, चाईबासा, सरायकेला आदि विभिन्न जिलों से मध्यस्थ के रूप में चयनित अधिवक्तागण व अन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसमें प्रमुख रूप से देवघर के राज कुमार शर्मा, फाल्गुनी मरीक, संजय कुमार मिश्रा, नीता पाठक, चन्द्र किशोर राय, शिशिर कुमार, संजीव कुमार, स्वयंसेवी संस्था के कौशल पाण्डेय, मधुपुर से प्रमोद वर्मा, विनय विद्यार्थी, बिनोद सिन्हा, प्रणय सिन्हा,चाईबासा से पूजा कुमारी सहित अन्य शामिल रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 जनवरी तक जारी रहेगा। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी दिये जाएंगे।






