Deoghar: देशभर के बैंक कर्मचारी शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। देवघर के बैंकों में भी हड़ताल असरदार रहा। इस दौरान विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एसबीआई देवघर शाखा के पास जमा हुए। बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगो के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बैंककर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार से जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, भेदभाव पूर्ण PLI व्यवस्था वापस लेने और यूनियन के साथ वार्ता कर PLI व्यवस्था में संशोधन करने की मांग शामिल है।
संयुक्त बैंक यूनियन UFBI ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों की पूर्ति की दिशा में त्वरित पहल नहीं की, तो 28, 29 और 30 सितंबर को 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल और उसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।



