Giridih News : घूस लेते रंगेहाथ गिरिडीह के साइबर थाना के एसआई पुनीत कुमार गौतम को दबोचा गया है। धनबाद एसीबी के डीएसपी के नेतृत्व में एसीबी टीम ने बुधवार को साइबर थाना से चंद फासले पर घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है।

रंगेहाथ दबोचने के बाद एसीबी की टीम घूसखोर साइबर थाना के दरोगा पुनीत सिंह गौतम को पहले उनके आवास झंडा मैदान लेकर गई। उसके बाद वह आरोपी घूसखोर साइबर दरोगा पुनीत सिंह गौतम को धनबाद लेकर चली गई।

दरअसल, धनबाद एसीबी की टीम ने जाल भी ऐसा ही बुना कि पुनीत सिंह गौतम उसमें फंस गया। और घूस की रकम 30 हजार लेने शिकायतकर्ता जीवलाल मंडल से साइबर थाना से चंद फासले की दूरी पर चला गया। जहां पहले से दो अलग अलग गाड़ियों में धनबाद एसीबी की टीम तैयार थी। पुनीत सिंह गौतम को 30 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा।
जानकारी के अनुसार अहिल्यापुर निवासी जीवलाल मंडल से केस डायरी भेजने के नाम पर साइबर थाना का घूसखोर दारोगा पुनीत सिंह गौतम 2 लाख का डिमांड कर रहा था। लेकिन बात 30 हजार में तय हुआ। इसके बाद जीवलाल मंडल ने मामले की जानकारी धनबाद एसीबी को दिया। इसे पहले पुनीत गौतम जीवलाल मंडल के परिजनों को जेल भेजने की धमकी देता आ रहा था।



