
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने रविवार को पहाड़िया और बिरहोर जनजाति (Paharia and Birhor tribes) के कर्मियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब मंत्रिमंडल की स्वीकृति ली जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बलिराम पहाड़िया, भूतपूर्व पंचायत सचिव, प्रखण्ड कार्यालय, पोड़ैयाहाट की आश्रित पत्नी फुलमुनी पहाड़िन एवं स्व. पुना बिरहोर, भूतपूर्व अनुसेवक, प्रखण्ड कार्यालय दुलमी, रामगढ़ की आश्रित पत्नी जीतो देवी की अनुकम्पा के आधार पर समूह ‘घ’ के पद पर नियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी है।

इसे अब निर्धारित शैक्षणिक अर्हता क्षान्त करने की औपचारिक स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा।


